हरिद्वार,12 मार्च (आरएनएस)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय युवा संसद 2026 प्रतियोगिता में राहुल सिंह कार्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मान्या रावत ने द्वितीय और शांभवी श्रुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मोहन श्याम ने चतुर्थ स्थान और साक्षी राणा ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। एमएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके बत्रा ने बताया कि प्रथम स्थान पर रहे राहुल सिंह कार्की ने आपातकाल ने नक्शा बदल दिया था, नामक कविता के माध्यम से विचार रखे। द्वितीय स्थान पर रही मान्या रावत ने इतिहास की भूलों को करने के बजाय सीखने पर बल दिया। तृतीय स्थान पर रही शांभवी श्रुति ने सिंहासन खाली करो जनता आती है, कविता द्वारा विचारों को प्रस्तुत किया। चतुर्थ स्थान पर रहे मोहन श्याम ने जब शब्दों पर पहरा हो तब लोकतंत्र पर खतरा विषय पर विचार रखे। पांचवें स्थान पर रही साक्षी राणा ने अब्राहम लिंकन की लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा शासन है, पर विचार रखे। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग ने कहा कि आज का युवा विकसित भारत के प्रति समर्पित है। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यही प्रतिभाएं भारत का विश्व पटल पर प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने विचार रखे। विजेताओं को पुष्प गुच्छ, ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल तथा डॉ. पल्लवी ने किया। युवा संसद में कार्यक्रम में पर्यवेक्षक धरम सिंह रावत, डॉ. अनुरिषा, अंजलि सैनी, तनीषा, अर्शिका, रमन यादव, अंजलि, रिया कश्यप, तान्या और नैंसी नाथ आदि ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल ये रहे शामिल: प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. रामरतन खंडेलवाल, आदर्श बाल सदन के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र चौहान, पत्रकार संदीप रावत, दिव्य फार्मेसी की मैनेजर डॉ. राधिका नागरथ तथा महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

