रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2Ó को रिलीज होने में अभी सात दिन बचे हैं लेकिन इसके लिए फैंस की दीवानगी पीक पर है. रणवीर सिंह, सारा अर्जुन स्टारर और आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फि़ल्म की प्री-सेल्स धमाकेदार हो रही है. ‘धुरंधर 2Ó का प्रीव्यू शो देखन के लिए लोगों में होड़ सी मची हुई है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी महंगी से महंगी टिकट भी हाथों हाथ बिक रही है. चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘धुरंधर 2Ó ने पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है?
धुरंधर: द रिवेंज का पीव्यू शो 18 मार्च को होगा. वहीं इसके लिए हो रही एडवांस सेल्स थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में 2025 की ब्लॉकबस्टर हिट धुरंधर की सीक्वल के बॉक्स ऑफि़स पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोडऩे की उम्मीद है.वहीं पेड प्रीव्यू सेल की बात करें तो फिल्म ने भारत में प्रीमियर शो के लिए चार लाख से ज़्यादा टिकट बेचे, जो मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर दर्शकों की ज़बरदस्त डिमांड को दिखाता हैय
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर द रिवेंज या धुरंधर 2 के लिए गुरुवार, 12 मार्च दोपहर 1 बजे तक 8761 शोज के लिए 4 लाख 16 बजार 503 टिकट बिके. इसी के साथ इसने देशभर में बिना ब्लॉक सीटों के 21.64 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग से कमाई 26.75 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है.बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर सीक्वल की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. हालांकि पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही बुकिंग में मंबई टॉप पर है यहां अब तक इसने 4.06 करोड़ एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां ये धुरंधर 2 की 4.20 करोड़ की कमाई हो चुकी है जबकि बेंगलुरू तीसरे नंबर पर है यहां ये एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 ने 3.34 करोड़ कमाए हैं.
वहीं पुणे से 1.14 करोड़ और हैदराबाद से 1 करोड़ की कमाई हो चुकी है. गौरतलब है कि देश के इन 5 शहरों से ही आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने 5 दिन की एडवांस बुकिंग में 13.74 करोड़ की कमाई कर ली है. अभी तो आंकड़ा और बढऩे की पूरी उम्मीद है.
ओवरसीज़ मार्केट, खासकर नॉर्थ अमेरिका ने धुरंधर द रिवेंज की एडवांस सेल्स में बहुत बड़ा हिस्सा दिया है. पूरे ओपनिंग वीकेंड के लिए ओवरसीज़ प्री-सेल्स लगभग 35 करोड़ है, जिसमें अकेले नॉर्थ अमेरिका से लगभग 27 करोड़ शामिल हैं. फिल्म की दुनिया भर में कुल प्री-सेल्स पहले ही लगभग 56+ करोड़ हो चुकी हैं, विदेश में सीक्वल की एडवांस सेल्स पहले ही पहली धुरंधर के ओपनिंग वीकेंड के नंबरों को पार कर चुकी है. ऐसे मे ये फिल्म दुनिया भर में आराम से 100 करोड़ प्री-सेल्स पार कर सकती है. कुछ अनुमान तो यह भी कह रहे हैं कि यह 150 करोड़ से ऊपर भी जा सकती है, क्योंकि भारत में अभी पूरी बुकिंग शुरू नहीं हुई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

