2007 में रिलीज भूल-भुलैया के बाद, अक्षय कुमार एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के साथ लौट रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। जैसा कि फैंस उम्मीद कर रहे थे, इसमें हंसी, मजेदार पंच, डर और पागलपन की भरपूर डोज शामिल है जो देखने वालों को लोटपोट कर देगी। बता दें, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर भूत बंगला का निर्माण किया है।
अक्षय की कॉमेडी हमेशा से जबरदस्त रही है और भूत बंगला के टीजर में उन्होंने यह फिर साबित किया है। कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर यह टीजर फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया का माहौल सेट कर देता है। 1 मिनट 23 सेकंड्स का ये टीजर शुरू होते ही ढेर सारे सरप्राइज और ड्रामा लेकर आता है। अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे सितारों ने झलक भर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। रिवीज होते ही टीजर ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, राजेश शर्मा, मिथिला पालेकर और असरानी जैसे कलाकारों ने डर और कॉमेडी का लेवल बढ़ाया है। टीजर के जरिए निर्माताओं ने डर को थोड़ा छिपाकर रखा है, लेकिन आने वाले इस ड्रामे को लेकर लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। कुल मिलाकर फिल्म फुल एंटरटेनर होने का दावा करती है।
टीजर देखते ही यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, मजेदार टीजर सर। पसंद आई। एक ने लिखा, पुरानी यादें ताजा हो गईं। 10 अप्रैल को मजा आने वाला है। एक ने कहा, अक्षय कुमार ब्लॉकबस्टर है। एक यूजर ने लिखा, असली भूल भुलैया 2। किसी ने अक्षय की कॉमिक टाइमिंग को पसंद किया तो कोई ओजी स्टारकास्ट को लेकर एक्साइटेड हैं।
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार पूरे 14 साल के लंबे गैप के बाद साथ में वापसी कर रहे हैं। सालों से इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ऐसी यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भूत बंगला दिवंगत अभिनेता इसरानी की आखिरी फिल्म है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

