जौनपुर 13 मार्च (आरएनएस)। भारत बॉक्सिंग यूथ चैपियन सूर्यांश सिंह के जनपद आगमन पर स्वागत में जन सैलाब उमड़ पड़ा शुक्रवार को जौनपुर सिटी स्टेशन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरनें के पूर्व ही स्टेशन पर उनके स्वागत में पहले से ही प्रतीक्षारत हजारों जनपद वासियों ने फूल माला लादकर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। केराकत तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजरा कुशियां जलालपुर निवासी पेसे से समाजसेवी व कृषक शिव बहादुर सिंह के होनहार पुत्र सूर्यांश सिंह बचपन से ही काफी होनहार प्रतिभावान युवा रहे और इसके पहले प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का परचम लहराया है। डॉक्टर हरेंद्र सिंह, डॉक्टर विनोद कुमार, मनीष कुमार, आफताब आलम समेत सैकड़ो की संख्या में सिटी स्टेशन पहुंच कर स्वागत किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

