बालोतरा ,13 मार्च (आरएनएस)। राजस्थान के बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र (रीको फेज-3) में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी। लालजी इंडस्ट्रीज नामक कपड़ा फैक्ट्री में केमिकल स्लज टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे सफाई के दौरान अचानक टैंक में जहरीली गैस बन गई, जिससे तीनों मजदूर बेहोश होकर अंदर ही गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर नाहटा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान श्रवण (32), गुमनाराम (25) और विशंभर तिवारी (54) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक विश्नोई और डीएसपी अनिल पुरोहित ने मौका मुआयना किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण (स्ड्डद्घद्गह्ल4 त्रद्गड्डह्म्) के ही खतरनाक टैंक में उतारा गया था। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि फैक्ट्री संचालक की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नाहटा अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया है। प्रदर्शनकारी दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में करने के प्रयास जारी हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

