बयाना ,13 मार्च (आरएनएस)। बयाना थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण एक छप्परपोश मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें मकान मालिक 50 वर्षीय भगवान सिंह गुर्जर की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात करीब 10:30 बजे चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि भगवान सिंह के छप्परपोश मकान में आग की तेज लपटें उठ रही थीं। उस समय भगवान सिंह अंदर खाट पर सो रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई तुरंत अंदर नहीं जा सका। लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण गीले कंबल और रजाइयों की मदद से अंदर पहुंचे और भगवान सिंह को बाहर निकाला।
उन्हें तुरंत बयाना उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा २है, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

