रुद्रपुर,13 मार्च (आरएनएस)। मार्च माह में बकाया न जमा करने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने अभियान चलाया। जिसमें बकाया न जमा करने पर 189 कनेक्शन काटे गये। साथ ही 26.24 लाख का वसूली भी की गई। गुरुवार को एसडीओ अन्नू अरोड़ा के नेतृत्व में ऊर्जा निगम ने रम्पुरा, खेडा, शांति कॉलोनी, प्रीत विहार, भदइपुरा, दूधिया नगर, शिमला बहादुर, बगवाड़ा, जय नगर, छतरपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिसमे बकाया न जमा करने पर 189 कनेक्शन काटे गये। साथ ही 26.24 लाख का वसूली भी की। एसडीओ ने बताया कि जो कनेक्शन काटे गये है। उनके बकाया पांच हजार से अधिक थे। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

