रुद्रपुर,13 मार्च (आरएनएस)। इंडेन गैस ऐजेंसी में ऑनलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कतों को देखते हुए एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने शनिवार को मैनुअल बुकिंग के आधार पर भी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को एसडीएम ने खाद्य अधिकारी डीएस धामी के साथ सितारगंज, शक्तिफार्म, नानकमत्ता क्षेत्र की पांच गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर एक सरकारी कर्मचारी निगरानी के लिए तैनात किया है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी डीएस धामी ने बताया कि नानकमत्ता के रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने पर सिलेंडर सीज किया है। उन्होंने बताया कि चार गैस एजेंसियों में 25 दिन बाद गैस बुकिंग हो सकेगी। जबकि शक्तिफार्म की गैस एजेंसी ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण यहां बुकिंग 45 दिन में होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से तय समय में बुकिंग करने का अनुरोध किया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि सभी एजेंसियों में गैस है। एसडीएम ने पारदर्शी ढंग से गैस वितरण के निर्देश दिए हैं। ताकि गैस की कालाबाजारी न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

