पिथौरागढ़,13 मार्च (आरएनएस)। कनालीछीना पुलिस ने वाहन में ब्लैक फिल्म लगाने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दो वाहनों में ब्लैक फिल्म लगी हुई मिली। जिसके बाद पुलिस ने वाहनों से ब्लैक फिल्म हटाकर वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही वाहन स्वामियों को आगे से वाहन में ब्लैक फिल्म ना लगाने की हिदायत दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

