हरिद्वार,13 मार्च (आरएनएस)। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सीडीओ ललित नारायण मिश्र बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के प्रयास सराहते हुए कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की। सीडीओ ने कहा कि टीबी गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच-उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

