हरिद्वार,13 मार्च (आरएनएस)। शहर में दो नए वेंडिंग जोन विकसित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पास और भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 बैरियर तक वेंडिंग जोन प्रस्तावित हैं। यहां सौंदर्यीकरण के साथ बिजली, पानी और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। लघु व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 तक नगर निगम प्रशासन से जिन लघु व्यापारियों को क्षेत्रवार लाइसेंस जारी किए गए, उनको कारोबार की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले, विभिन्न समस्याओं को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने साथियों के साथ नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व में फेरी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय लागू करने की मांग उठाई। इस अवसर पर फेरी समिति सदस्य राजकुमार, सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, सुनील कुकरेती, लालचंद, कपिल कुमार, विजय गुप्ता, धर्मपाल, सोनू, भोला यादव, चंदन रावत, मनीष, रिंकू, कामिनी मिश्रा, ललिता, रेखा, बबीता, सीमा, सुनीता, आजम अंसारी, कामिल और नईम मौजूद रहे।सभी वार्डों में रेहड़ी-पटरी वालों का सर्वे होचोपड़ा ने नए वेंडिंग जोन बनाए जाने की पहल का स्वागत किया। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि रेलवे रोड सहित शहर के सभी 60 वार्डों में रेहड़ी-पटरी वालों का सर्वे कराया जाना चाहिए। इससे फल-सब्जी और रोजमर्रा की वस्तुएं आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए छोटे-छोटे वेंडिंग जोन विकसित किए जा सकते हैं और बड़ी संख्या में लघु व्यापारियों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

