हरिद्वार,13 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा)-2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 27 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनके रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा तीन और चार सितंबर 2025 को हुई थी। लिखित में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर पर टंकण परीक्षा और कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान की परीक्षा 19 मई को आयोग के परीक्षा भवन में होगी। सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से इस बाबत विज्ञप्ति जारी की गई है। सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा में अनिवार्य रूप से पहुंचने की अपील की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

