द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि यह अपनी पिछली फिल्म द केरल स्टोरी जितनी सफल नहीं रही, जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, फिर भी यह सीक्वल दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कायमाब रही और इसकी कमाई भी ठीक ठाक हुई है. जानते हैं द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते सक्सेसफुली पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म किया है. जहां इसने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ की कमाई की तो वहीं 8वें दिन 2.7 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.3 करोड़, 11वें दिन 1.95 करोड़ और 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को इतने फिर बढ़त दिखाते हुए 2.15 करोड़ कमाए. इसके दूसरे बुधवार, यानी 13वें दिन, उम्मीद के मुताबिक इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसकी काई 1.59 करोड़ रुपये रही.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 14वें दिन इस फिल्म ने 1.32 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ द केरल स्टोरी 2 की 14 दिनों की कुल कमाई अब 39.96 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं इसका ग्रॉस कलेकशन 45.12 करोड़ रुपये हुआ है.
द केरल स्टोरी 2 ने अपने दो हफ्तों में न केवल अपने बजट से ज्यादा कमाई कर मेकर्स की तिजोरियां नोटों से भर दी हैं. वहीं इसने एक बड़ा कमाल भी कर दिखाया है. दरअसल द केरल स्टोरी 2 28 करोड़ के बजट में बनी थी. इस लागत के मुकाबले इसने अब तक 39.96 करोड़ की नेट कमाई कर ली है, जिससे इसके इनवेस्टमेंट पर रिटर्न (आरओआई) 11 करोड़ रुपये के करीब है. यानी ये 37 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है. इसी के साथ, द केरल स्टोरी 2 ने 275 करोड़ के बजट में बनी बॉर्डर 2 के 31.72 फीसदी के मुनाफे को मात दे दी है. इसी के साथ ये साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सीÓ का कलेक्शन रिलीज के 21वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये हुआ। जबकि बुधवार को इस फिल्म ने 10 लाख रुपये ही कमाए थे। ‘अस्सीÓ का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.78 करोड़ रुपये हो चुका है। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। फिल्म संवेदनशील विषय पर होने के बावजूद दर्शकों को पसंद नहीं आई है।
फिल्म ‘ओ रोमियोÓ को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने गुरुवार को 28 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि बुधवार को इसका कलेक्शन 27 लाख रुपये था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 71.30 करोड़ रुपये हुआ है। उम्दा स्टार कास्ट होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई है। इतना लंबा वक्त थिएटर में रहने के बावजूद यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

