रायपुर ,14 मार्च(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च रविवार को शाम 5 बजे विप्र भवन समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने देते हुए बताया कि पंरपरा अनुसार इस वर्ष भी होली मिलन समारोह में समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रंग-गुलाल कार्यक्रम के पश्चात समाजजनों के लिए होली के अवसर पर आकर्षक स्वाल्पाहार का आयोजन भी किया गया है।
एस. शर्मा
०००

