रायपुर,14 मार्र्च (आरएनएस)। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर पालिक निगम के बुधवार बाजार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक श्री मोतीलाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग ?55 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।इस अवसर पर राज्य प्रवर्तित योजनान्तर्गत आर.टी.ओ. कार्यालय के पीछे रावांभाठा में 156.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित उद्यान निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। साथ ही अधोसंरचना मद के अंतर्गत निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सी.सी. सड़क, आर.सी.सी. नाली एवं अन्य निर्माण कार्यों के कुल 88 कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिनकी कुल लागत ?584.91 लाख है।ये सभी विकास कार्य बीरगांव की तस्वीर बदलने और स्थानीय नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।कार्यक्रम में मख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चेक वितरित कर उनके पक्के घर के सपने को संबल प्रदान किया गया। साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित कर उनके समर्पण को नमन किया गया।इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि बीरगांव छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज ?55 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर औद्योगिक सुगमता और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।उन्होंने कहा कि बीरगांव केवल एक क्षेत्र नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की धड़कन है। यहां के श्रमिकों और नागरिकों का जीवन सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता और संकल्प है।सांसद अग्रवाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में लगभग ?125 करोड़ के विकास कार्य किए जा चुके हैं, जबकि आने वाले पांच वर्षों में ?500 करोड़ के कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने विधायक मोतीलाल साहू की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बीरगांव में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में यह क्षेत्रमोती की तरह चमकेगा।उन्होंने जानकारी दी कि बीरगांव में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था के लिए ?104 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि अतिरिक्त22 करोड़ की एक और योजना स्वीकृत कराने का प्रयास जारी है। इसके अलावा गली-गली की सड़कों के निर्माण के लिए ?6 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। क्षेत्र में नए कॉलेज और आत्मानंद स्कूल भी प्रारंभ किए गए हैं।सांसद अग्रवाल ने कहा कि हाल ही में सरोरा क्षेत्र में ?50 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया था, जो अब पूर्ण होने की ओर हैं और आज ?55 करोड़ के नए कार्यों की शुरुआत की गई है।उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोड़ के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य में विष्णु देव साय सरकार के डबल इंजन से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों और श्रमिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर मिल रहे हैं।कार्यक्रम में बीरगांव महापौर नंदन लाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, नेता प्रतिपक्ष ओम प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

