मोदीपुरम ,14 मार्च (आरएनएस)। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। महिला की पहचान खोनन्जापुर गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।
मृतक महिला के दो छोटे बेटे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि महिला लंबे समय से डिप्रेशन में थी और पारिवारिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया है।
वहीं, थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

