मेरठ ,14 मार्च (आरएनएस)। अवैध कालोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शुक्रवार को आठ स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर कालोनियों के भीतर बनी सड़कें, बाउंड्रीवाल, नालियां, सीवर लाइन, साइट आफिस और अन्य विकास कार्य ध्वस्त कर दिए।
चेतावनी दी गई कि जिन कालोनियों का मानचित्र स्वीकृत हो सकता है, वे शमन मानचित्र आवेदनभोला रोड पर यशपाल सिंह चौधरी और शेखर अनमोल द्वारा जैनपुर गांव के पास करीब 40 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही कालोनी में सड़कें, नालियां और बाउंड्रीवाल तोड़ी गईं। इसी गांव के पास महिपाल सिंह द्वारा 15 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित कालोनी में सीवर लाइन, नाली और एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त किया गया। संजय ढाका द्वारा राधा-कृष्ण कुंज के सामने करीब 10 हजार वर्ग मीटर में बनाई गई कालोनी में कच्ची सड़कें और अन्य विकास कार्य हटाए गए।
कंकरखेड़ा क्षेत्र में पठानपुरा में कुंवरपाल सिंह द्वारा करीब 35 हजार वर्ग मीटर में विकसित कालोनी में सड़कें और अन्य कार्य ध्वस्त किए गए। पेपला गांव में ओमपाल सिंह और परमेंद्र द्वारा 25 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित कालोनी में सड़कें और बाउंड्रीवाल हटाई गईं।
पठानपुरा में भोला रोड पर अमित कुमार द्वारा करीब आठ हजार वर्ग गज भूमि पर बनाई कालोनी में सड़कें, साइट आफिस और अन्य निर्माण गिराए गए। अनिल, सुनील और चंद्रशेखर द्वारा खसरा संख्या-253 में विकसित कालोनी में सड़क, नाली, बिजली के खंभे और बाउंड्रीवाल ध्वस्त किए गए। क्षेत्र में लगभग चार हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनाई जा रही अवैध कालोनी में भी कच्ची सड़कें और बाउंड्रीवाल हटाई गई।

