*जिम धर्मान्तरण मामले में पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाते दिखा अपराधी
*आरोपी अशफाक खान उर्फ लकी खान को पुलिस ने साथी समेत किया गिरफ्तार
मीरजापुर ,14 मार्च (आरएनएस)। लगभग 2 महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे जिम जिहाद मामले के नौवां आरोपी को आरोपी अशफाक उर्फ लकी खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था, लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। बताते चलें कि आरोपी अशफाक की गिरफ्तारी को लेकर लगभग 2 माह से कई थानों की फोर्स दबिश दे रही थी
देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशफाक उर्फ लकी खान जिम जिहाद मामले में बंद मुख्य आरोपी ईमरान खान का भाई है। इस मामले में पुलिस ने 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है, जिम जिहाद मामले में अबतक कुल दस आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों पर जिम की आड़ में हिंदू युवतियों को फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, कलमा पढ़ाने, शादी का दबाव बनाने, बुर्का पहनाकर फोटो खींचाने के साथ ही ब्लैकमेल कर वसूली करने का आरोप है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

