जन सामान्य मंच का महासम्मेलन 17 मार्च को
मीरजापुर ,14 मार्च (आरएनएस)। सवर्ण उत्पीडऩ के विरोध में महासम्मेलन का आयोजन करणी सेना के तत्वावधान में जन सामान्य मंच के बैनर तले 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रात: 11:30 पापुलर हॉस्पिटल के सामने, खाली मैदान में नटवा चौकी के सामने आयोजित किया गया है। जिसमें सवर्ण समाज के ऊपर लगातार किए जा रहे उत्पीडऩ और सवर्ण विरोधी कानून के विरोध में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल मिश्रा एडवोकेट उच्च न्यायालय ग्वालियर म.प्र., जुगुल किशोर तिवारी पूर्व उप महानिरिक्षक उप्र पुलिस एवं अवनीश सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश सिंह रघुवंशी प्रदेश अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना होंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता सूरज चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी होंगे। विशिष्ट वक्ता विजय शुक्ला प्रदेश सचिव सर्वण आर्मी होंगे। महासम्मेलन में जन सामान्य मंच के द्वारा जिन मैंगो के समर्थन में सभी श्रवण समाज के लोग एकजुट हो रहे हैं उनमें प्रमुख रूप से यूजीसी एक्ट परिचर्चा, एससी, एसटी एक्ट के दुरूपयोग पर चिंतन, सवर्ण आयोग की मांग, सवर्ण एकता पर चिंतन प्रिय साथियों, वर्तमान राजनितिक सामाजिक परिवेश में हम सब उपेक्षित हो रहे है। सरकारे धार्मिक व राजनैतिक तुष्टीकरण में व्यस्त है, ऐसे में हम सब भी आगामी पीढिय़ों के भविष्य की चिंता हेतु उपरोक्त बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुये में अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर कार्यक्रम को सफल बनायें।
कार्यक्रम संयोजक अरविन्द तिवारी होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों अखिल भारतीय ब्राहम्ण एकता परिषद, अखिल भारतीय ब्राहम्ण एकाकृत परिषद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा, सवर्ण आर्मी, ब्रह्म शक्ति, राष्ट्रीय परशुराम सेना एवं समस्त सवर्ण समाज, मीरजापुर शामिल होंगे । कार्यक्रम की जानकारी करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

