हलिया, मीरजापुर,14 मार्च (आरएनएस)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के जंगल में स्थित बाणसागर नहर में गिरे एक लावारिस मवेशी को शनिवार को राहगीरों ने कड़ी मेहनत कर बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। हलिया मतवार मार्ग पर बने पुल से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर नहर में गिरे गौवंश पर पड़ी, जो पानी में फंसकर तड़प रहा था। यह देखकर राहगीरों ने तुरंत गांव से रस्सी मंगवाई और काफी प्रयास के बाद गौवंश को नहर से बाहर निकाल लिया।इस सराहनीय कार्य को देखकर आसपास के लोग राहगीरों की प्रशंसा की ग्रामीणों का कहना है कि बाणसागर नहर के किनारे सुरक्षा जाली न होने के कारण अक्सर जंगली जानवर और लावारिस गौवंश पानी पीने के लिए नहर में उतर जाते हैं, लेकिन पक्की ढलान होने की वजह से बाहर नहीं निकल पाते। इससे कई बार उनकी जान भी चली जाती है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से मामले की जांच कराकर नहर के किनारे सुरक्षा जाली लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

