मीरजापुर ,14 मार्च (आरएनएस)। लालगंज। विकास खंड लालगंज क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तुलसी में शनिवार को एकदिवसीय मीना मेला और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तुलसी राम कुमार , वरिष्ठ अध्यापक सच्चिदानंद मौर्य, साकेत प्रियरंजन दुबे, अंजना सिंह, श्याम जी मौर्य, सरोज कमलेश ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीपक प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मीना मंच के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। मीना मेला और काउंसिल में विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शनियां लगाई गई। इनमें फुटका पापड़, टिक्की, प्रकाश संश्लेषण क्रिया का मॉडल पौधों के भाग इकोसिस्टम चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के मॉडल प्रमुख थे। बच्चों ने इन मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रामकुमार ने सभी मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि मीना मंच के माध्यम से बच्चों को जीवन में आने वाली समस्याओं से परिचित कराया जाना चाहिए और उनके समाधान का रास्ता बताया जाना चाहिए ताकि बच्चे अपने मन की बात अभिभावकों की तरह शिक्षकों से साझा कर सकें। इस मौके पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तुलसी के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार यादव ने कहा कि बालक और बालिका को समान रूप से पढऩे और आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए। शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है और सभी के लिए समान शिक्षा सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार केसरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर साकेत प्रियरंजन दुबे, आनंद सिंह, राकेश यादव, श्याम जी मौर्य, अंजना सिंह, सरोज कमलेश, दिलीप कुमार यादव, नरेश कुमार केसरी, मनोज तिवारी, बेबी निदा, ताहेरून निशा, गणेश प्रसाद, अभिषेक सिंह, उमेश चतुर्वेदी, आशुतोष पांडे, प्रिया कश्यप, रीना मिश्रा, अमरनाथ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

