आजमगढ़ 14 मार्च(आर एन एस)। अहरौला के मतलूबपुर कस्बे में थाने के सामने आज दिन शनिवार को दिन के 11:00 फूलपुर इंडेन गैस सेवा का वाहन 100 सिलेंडर लेकर पहुंचा पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग करा कर उपभोक्ता दर्जनों की संख्या में गैस के वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही गैस वाहन कस्बे में पहुंचा उपभोक्ताओं की गैस लेने वालों की लाइन लग गई और सिलेंडर लाइन से लगाकर कतार में खड़ेहो गए कई लोग तो जिनका ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सका वह लोग गैस पाने का जुगाड़ लगाने लगे लेकिन उन्हीं लोगों को गैस मिला जो लोग अपना केवाईसी करा चुके थे और ऑनलाइन बुकिंग कर चुके थे
फिलहाल सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरउपलब्ध हो गया पिछले कई दिनों से ईरान और इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध हो रहा है जिसके चलते गैस तेल की आपूर्ति बाधित होने की सूचना पूरे देश में अफरा तफरी मचा गई गांव देहात में किसी तरह लोगों ने लकड़ी और कोयला और इलेक्ट्रिक का सहारा लेकर गैस की समस्याओं से समाधान तो निकाल लिया लेकिन शहरी इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता गैस की कील्लत के चलते कई परेशानियों से जूझना पड़ा लगातार खबरें आ रही थी की कहानी रेस्टोरेंट तो कहीं होटल तो कहीं दुकान फैक्ट्रीबंद हो गई
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

