आजमगढ़ 14 मार्च(आर एन एस)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चालक सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से महिंद्रा बोलेरो वाहन से चालक सहित छह लोग बिहार के लिए निकले थे। जब वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 185 के पास भोर करीब 5 बजे पहुंची, तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में वाहन सवार सज्जाद पुत्र सदरे आलम, अवसाद पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन, अंसार पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन, सिकंदर पुत्र नियाकत, साहिल पुत्र अलाउद्दीन और सुधाकर यादव पुत्र त्रिवेणी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडीए (क्कष्ठ्र) की एंबुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान सज्जाद (55 वर्ष) की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

