प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज, इलाहाबाद की प्राचार्या प्रो आशिमा घोष ने सूचित किया हैं कि बी0ए0 द्वितीय एव तृतीय वर्ष सत्र 2025-26 संगीत वादन (तबला) एवं संगीत गायन विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा (नियमित एवं भूतपूर्व) महाविद्यालय में 16 एवं 17 मार्च को होगी।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च को संगीत गायन बी0ए0 द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा सुबह 9.30 बजे एवं बी0ए0 तृतीय वर्ष अपराह्न 12.00 बजे बोर्ड ए और 1.00 बजे से बोर्ड बी की परीक्षाएं होंगी।
इसी प्रकार संगीत वादन (तबला) बी0ए0 द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 17 मार्च को सुबह 9.30 बजे एवं बी0ए0 तृतीय वर्ष अपराह्न 12.00 बजे बोर्ड ए और 2.00 बजे से बोर्ड बी की परीक्षाएं होंगी। अधिक जानकारी के लिए छात्राएं विभागाध्यक्ष से सम्पर्क करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

