प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। पावन संगम नगरी के शहर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में चन्द्रा सेवा ट्रस्ट द्वारा
सनातनियों की आस्था का महापर्व माघ मेला के दौरान से गरीब, असहाय लोगों के लिए जिनको एक समय का भी भोजन नसीब नहीं होता है, उनकी व्यथा को देखकर विचलित हुए चन्द्रा सेवा ट्रस्ट के सचिव प्रवीण चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों से विचार विमर्श कर उन्हें कम से कम एक समय का भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में सर्वसम्मति से सराहनीय पहल की गई है।
ट्रस्ट के माध्यम से प्रतिदिन गरीब, जरूरतमन्द और असहाय लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रस्ट के मुख्य सदस्य युवराज इस सेवा कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं और गरीबों में भोजन वितरण की पूरी व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं। वहीं ट्रस्ट के सचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमन्द, असहाय लोगों की सहायता करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने कहा कि चन्द्रा सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को और व्यापक स्तर पर चलाने की योजना बना रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

