घरेलू गैस सिलेंडर पर ?60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ?120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला- सर्वेश यादव
प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत के चलते प्रयागराज में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ?60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ?120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से होटल और छोटे व्यवसायों के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को उजागर करती हैं।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों के मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी देशभर में जन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम में जिला महासचिव सौरव पटेल, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्रा, पल्लवी मालवीया, अमन कुमार, नीतू कनौजिया, मनीष द्विवेदी, रेणुका राय, कण प्रताप पाण्डेय, आजमा प्रवीण, मित्रा कैथवास, जाहिद हीरो, बसंत लाल बागी, गोलू सोनकर, अरुण कुशवाहा, मोहम्मद अजमल, हरेन्द्र प्रताप ठाकुर, अर्पित साहू, धर्मेद्र द्विवेदी, कमल किशोर मिश्रा, गणेश चौरसिया, राजेश यादव, मोहम्मद जैद, अवधेश मौर्या, राम आशीष यादव, आरती पाल, विपिन, रमेश, राम किशन आदि साथी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

