प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड जसरा के जारी बाजार स्थित चंद्रमुखी गेस्ट हाउस के परिसर में बहुजन नायक मान्यवर मसीहा कांशीराम का 92 वा जन्मदिवस और आसपा अपने स्थापत्य का छठा स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाएगी।
प्रयागराज जिले के जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने पूछे जाने पर बताया कि आसपा का मुख्य लक्ष्य सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है। जिसका कार्य सतत आंदोलित रहना है और समतामूलक समाज की स्थापना करना है जहाँ हर वर्ग को बराबरी और सम्मान मिले। बाबासाहेब डा. भीमराव रामजी अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों पर आधारित “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की सोच को प्रतिस्थापित करना और सामाजिक न्याय, समानता, और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों सहित शोषित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहना है। बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने आज बाराबंकी में भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में आयोजित महारैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए आसपा की पूरी तीन को बधाई दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

