कुलपति के निकलने पर घेरा, छात्रों ने 5 दिन का अल्टीमेटम दिया
प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। औद्योगिक क्षेत्र स्थिति प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्रों द्वारा किया गया प्रोटेस्ट रात में जारी रहा। पूरे दिन विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश सिंह कैंपस से बाहर नहीं निकल सके। रात में कुलपति ने निकलने का प्रयास किया तो छात्रों ने उन्हें घेर लिया।
इसके बाद मौके मौजूद रही रही पुलिस फोर्स ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र कुलपति से वार्ता करने की बात ओर अड़े रहे। काफी देर के बाद कुलपति ने छात्रों के समक्ष आकर उनकी बातों को सुना और उनकी मांगों पर विचार करते हुए तीन दिन का समय और मांगा। कुलपति ने छात्रों के प्रमोट करने की मांग पर कहा कि इसके लिए मै रिजल्ट को सही कराने का प्रयास करूंगा।
कुलपति की बात पर छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पांच दिन के अंदर इस गंभीर मामले में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो यह आंदोलन और भी उग्र होगा। हालांकि छात्रों के उग्रता को देखते विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कैंपस में भारी फोर्स तैनात करा दी है। जिससे आक्रोशित छात्र किसी प्रकार का कोई भी आंदोलन और बवाल न कर सके
शुक्रवार से प्रदर्शन के रहे छात्र रात में भी प्रदर्शन पर बैठे थे। कुलपति से मिलकर अपनी मांगों को उनके सामने रखने के लिए अड़े थे। कुलपति से मिलकर अपनी बातों को रखने के बाद मिले आश्वासन पर छात्र छात्राओं ने पांच दिन का समय देकर वापस लौट गए। छात्रों का कहना था कि लगातार प्रदान जारी है। सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। छात्रों को प्रमोट करने की मांग रखो गई है। उन्हें प्रमोट नहीं किया गया तो अब सड़क पर उतरकर आंदोलन होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

