प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर भागीरथपुरा में बीते माह दूषित जल आपूर्ति से 36 मृतकों की अस्थियां रविवार को प्रात: 9 बजे पवित्र संगम में विसर्जित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाश्मी ने बताया कि सेवादल, इंदौर इकाई के अध्यक्ष मुकेश यादव प्रत्येक मृत परिवार के दो सदस्यों को निशुल्क रेलयात्रा, भोजन व अन्य व्यवस्थाएं प्रदान करा यहां अस्थि विसर्जन व पिंडदान करेंगे।
इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अनेक नेता मौजूद रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

