प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। कर्नलगंज में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव (50) का निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम हालत बिगडऩे पर उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
कानपुर के बीबीपुर चकेरी निवासी उपनिरीक्षक मनोज यादव करीब तीन महीने से लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि इलाज के दौरान आहार नली फटने के कारण उनकी मौत हुई है। परिवार में बेटा कुनाल यादव और पत्नी ज्योति यादव हैं। शनिवार पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के बाद परिजन शव को लेकर कानपुर जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

