प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 137 रन से हराकर मनीष देब बी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट पर 309 रन (शाश्वत प्रताप 84, तेजस मिश्रा 73, विश्वास सक्सेना 62, कौशल 43, देवांश पाठक 26 नाबाद, आदित्य पाल 2/34, तनिष्क सोनकर व सुमित केसरवानी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की टीम 37.5 ओवर में 172 रन (अमित कुमार 55, संजीव कुमार 29, सुमित केसरवानी 22,
आदित्य पाल 21, तेजस मिश्रा 3/18, हर्षित तिवारी 3/34, आदर्श पांडेय 2/21) पर सिमट गई। मैच में अजय कुमार व तौसीफ शेख अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

