प्रयागराज,14 मार्च (आरएनएस)। सदाबहार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन रूलआउट कैशमनी प्रतियोगिता सीजन फोर का आयोजन प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क आज से शुरू हो रहा है। रात्रिकालीन इस प्रतियोगिता में थर्ड अम्पायर की भी व्यवस्था होगी और स्कोरिंग ऑनलाइन की जाएगी। सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जायेंगे। पिछले तीनों सीजन की तरह 32 टीमों की यह प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर कुल 31 मैच खेले जायेंगे। विजेता टीम को 35000 और उपविजेता टीम को 25000 सहित ट्रॉफी इनाम में दिए जायेंगे। पिछले सीजन में श्रेष्ठ इलेवन ने शाजिद क्रिकेट क्लब पर श्रेष्ठता साबित करते हुए चैम्पियन बनी थी। इच्छुक टीमें आयोजन सचिव अतुल सिंह (9450595483) से सम्पर्क कर सकती हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

