लखनऊ,14 मार्च (आरएनएस)। देश में रसोई गैस सिलेंडरों की कथित किल्लत, गैस आपूर्ति में बाधा और कीमतों में वृद्धि के विरोध में स्ड्डठ्ठद्भड्ड4 स्द्बठ्ठद्दद्ध के आवाहन पर शनिवार को आप के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ललितपुर, गाजियाबाद, बहराइच, बागपत, जालौन, मुजफ्फरनगर, चंदौली, वाराणसी, आगरा, बदायूं, मैनपुरी, मेरठ, कानपुर, मुरादाबाद और सहारनपुर सहित कई जिलों में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य भवन चौराहा, कैसरबाग पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में तथा लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी की उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की गलत आर्थिक और ऊर्जा नीतियों के कारण देश आज गैस के गंभीर संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण आम लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और कई स्थानों पर लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत के कारण कई नगरों में भोजनालय, ढाबे और ठेलों पर भोजन बेचने वाले छोटे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। गैस न मिलने की वजह से अनेक छोटे कारोबार बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे हजारों लोगों के सामने रोजग़ार का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना था कि सरकार की गलत ऊर्जा और आर्थिक नीतियों के कारण देश गैस संकट और महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है।विनय पटेल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में 120 रुपये की बढ़ोतरी ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और देशभर में सिलेंडरों के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।पूर्व प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान जनता के लिए गैस की भारी किल्लत ने आम परिवारों की रसोई तक को संकट में डाल दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर सीधा बोझ है।अयोध्या प्रांत महासचिव अतुल सिंह ने कहा कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों और आपूर्ति की स्थिति बिगड़ रही है। इसका सबसे अधिक असर छोटे और मध्यम कारोबारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य करने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो देश की आर्थिक स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, देशभर में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तुरंत सामान्य की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सहायता दी जाए तथा ऊर्जा संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और पारदर्शी नीति घोषित करे।पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आम आदमी पार्टी देशभर में जन आंदोलन को और तेज करेगी।प्रदर्शन के दौरान दिनेश पटेल, मनोज मिश्रा (प्रांतीय उपाध्यक्ष), अतुल सिंह (प्रांत महासचिव), अंशुल यादव, ज्ञान सिंह, अनिल कुमार जैन, नीरज गुप्ता, रानी कुमारी, पीके बाजपेई, विनोद शर्मा, सुरभि और प्रेरणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

