जौनपुर,14 मार्च (आरएनएस)। प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर दौलतपुर गांव में वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके रिस्तेदार को हल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतका के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दिया है। बताते है है कि खुटहन क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय लालती देवी पत्नी रामजियावन गौतम अपनी बहन के पुत्र रवीन्द्र कुमार निवासी गोपालापुर की बाइक पर बैठकर शाहगंज उपचार हेतु जा रही थी। पीछे से आ रहे किसी चार चक्का वाहन ने टक्कर मार दिया। ललिता देवी सड़क की तरफ गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने से वे बेहोश हो गई। उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे रवींद्र को हल्की चोटें आईं। मृतका के पुत्र दीपक गौतम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

