जौनपुर,14 मार्च (आरएनएस)। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर गांव में केराकत जौनपुर मार्ग के किनारे पर ठेकेदार द्वारा अस्थाई प्लांट बैठाकर गिट्टी व तारकोल का मिश्रण करते समय उठ रहे दुर्गंध से रोड पर चलना लोगों का दूभर हो गया है जब कि जहां पर मिश्रण किया जा रहा है वहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज सटा हुआ है । उसमें दवा लेने आये मरीज व उनके तीमारदारों ने बताया कि अलकतरा का इतना दुर्गंध आ रहा है कि घुटन जैसा महसूस हो रहा है क्षेत्र की जनता का कहना है कि मिश्रण का कार्य ठेकेदारो को मैदानी इलाकों में करना चाहिए जिससे कोई को कठिनाई न हो लेकिन ठेकेदारो को जनता से कुछ लेना देना नहीं है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

