श्रावस्ती (आरएनएस ) नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र अन्तगर्त मिश्रौलिया भटपुरा कला गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुमित चौरसिया पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। सुमित एक स्कूल में रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था। वह अपनी आ शादी के लिए पैसे भी जमा कर रहा था, जो 7 मई को तय थी। वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं और उन्होंने दूसरी शादी कर ली है, सुमित गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहता था।परिवार के सदस्यों के अनुसार, शुक्रवार रात सुमित रिक्शा चलाकर घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे में जाकर देखने पर सुमित का शव फंदे से लटका मिला।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

