श्रावस्ती ,14 मार्च (आरएनएस)। जनपद न्यायाधीश, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजन जनपद न्यायाधीश के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व जिलाधिकारी के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रात: 10:30 बजे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर समस्त न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा समस्त बैंकों के प्रबन्धकों एवं श्री जुगुल किशोर सिंह, एल0डी0एम0, इंडियन बैंक तथा अमित वार्ष्णेय, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी ग्रामीण बैंक, श्रावस्ती एवं अधिवक्तागण व न्यायालय कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों का आभार श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा किया गया। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे द्वारा दीवानी न्यायालय, श्रावस्ती परिसर में विभिन्न बैंकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के स्टॉल का निरीक्षण किया गया, तथा बैंक के संबंधित कर्मचारीगणों को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित भी किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

