श्रावस्ती ,14 मार्च (आरएनएस)। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अतिरिक्त सचिव (समग्र शिक्षा)/केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी, महत्वाकांक्षी जनपद रूपान्तरण कार्यक्रम, नीति आयोग, भारत सरकार धीरज साहू एक दिवसीय जनपद भ्रमण हेतु 15 मार्च को सायं 6 बजे जनपद पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। 16 मार्च को पूर्वाह्न 9 बजे पीएम विद्यालय, कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे, 11:00 बजे से 01.30 बजे तक सम्पूर्णता अभियान 2.0, आकांक्षात्मक जनपद/आकांक्षात्मक ब्लाक कार्यक्रम एवम् नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। अपराह्न 2 बजे से समग्र शिक्षा, पीएम और पीएम पोषण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

