सुलतानपुर,14 मार्च (आरएनएस)। दिन शुक्रवार को ग्राम सभा सकरसी बाजार शम्भूगंज में सुलतानपुर जनपद के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर राजीव सिंह(सूर्यांश हॉस्पिटल) एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर रामजी गुप्ता (गंगा नेत्र चिकित्सालय) के संयोजन में नि:शुल्क परामर्श एवं नि:शुल्क औषधि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में लगभग तीन सौ मरीजों ने नि:शुल्क परिक्षण शिविर का लाभ उठाया तथा नि:शुल्क औषधियाँ प्राप्त की।
इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप तथा बीएमडी टेस्ट नि:शुल्क किया गया। सुबह में उपस्थित लोगों को सलाह देते हुए डॉक्टर राजीव सिंह ने कहा कि समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना आवश्यक होता है जिससे आम जनमानस को इसका लाभ मिलता रहता है और मरीजों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के संचालन में स्वास्थ्य सेवा कर्मी टीम इंद्रमणि यादव, पवन कुमार दुबे, बलराम यादव, जयप्रकाश पांडेय, अनिरुद्ध शुक्ला, फैज़ुल खान, सत्यम सिंह, रत्नेश पांडेय एवम् आयोजक टीम की तरफ से महंत कंधईदास साहब, फागूलाल (प्रधानाध्यापक), सुरेश कुमार ( पोस्टमैन), बुद्धिराम ( पूर्व प्रधान), सिद्धार्थ, बबलू भारती, राम किशुन, राम प्रसाद, आदि गणमान लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

