धुरंधर 2 रिलीज से पहले नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. रणवीर सिंह के फैंस फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. हालांकि फिल्म के प्रीव्यू शो 18 मार्च को पूरे भारत और दुनिया भर में दिखाए जाएंगे. इन प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस ने अभी से अपनी सीटें बुक करना शुरू कर दिया है. हालांकि भारत में अभी रेगुलर शो के लिए एडवांस बुकिंग का विंडो ओपन नहीं हुआ है.
धुरंधर 2: द रिवेंज की नजर भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग देने पर है. मौजूदा एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आदित्य घर की निर्देशित स्पाई एक्शन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करेगी. सैकनिल्क के अनुसार, यह फिल्म पेड प्रीमियर सहित, दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने का लक्ष्य बना रही है.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 की ओपनिंग डे के लिए दुनिया भर में एडवांस बिक्री पहले ही 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है. प्री-सेल्स की यह जबरदस्त रफ्तार फिल्म की रिलीज से पहले भारत और विदेशों, दोनों ही बाजारों में इसकी भारी मांग का संकेत देती है.
सैकनिल्क के मुताबिक, अभी तक, धुरंधर 2 ने 18 मार्च को अपने पेड प्रीव्यू के लिए भारत में लगभग 21.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह फिल्म सिर्फ भारत में ही पेड प्रीमियर से 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है.
पूरे शुरुआती वीकेंड के लिए विदेशी प्री-सेल्स लगभग 35 करोड़ रुपये है. सैकनिल्क के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है. यहां फिल्म के प्रीमियर की एडवांस बिक्री लगभग 982,374 डॉलर तक पहुंच गई है. यह बिक्री 678 जगहों पर 1,684 शो के लिए हुई है, जिसमें लगभग 61,491 टिकट बिके हैं.
अगर कनाडा को भी इसमें शामिल कर लिया जाए, तो उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर की कुल एडवांस बिक्री 1.2 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गई है. यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे ज्यादा प्रीमियर एडवांस बिक्री है, जिसने फिल्म एनिमल द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.
सैकनिल्क के अनुसार, किसी भी भारतीय फिल्म के लिए विदेशों में सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड का मौजूदा रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म पठान के नाम है, जिसने अपने ओपनिंग वीकेंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 26 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. प्रीमियर शो के लिए अभी छह दिन बाकी हैं और उत्तरी अमेरिका के साथ-साथ दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एडवांस बुकिंग लगातार जारी है.
ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर मौजूदा रुझान इसी तरह बने रहे, तो धुरंधर: द रिवेंज, पठान के बनाए गए विदेशों में ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है और शायद उसे पीछे भी छोड़ सकती है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

