रायपुर, 15 मार्च (आरएनएस) कलिंग नगर गेट के सामने आम रोड पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी विकास गोस्वामी उर्फ विक्कू (22) को गुढ़ियारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक हाथ में चाकू लेकर आमजनों के बीच आतंक मचा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
जांच में आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और दो नग पंच बरामद किए गए। आरोपी विकास गोस्वामी खालबाड़ा शिव मंदिर के पास, थाना गुढ़ियारी रायपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 115/26 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

