चंडीगढ़ ,15 मार्च (आरएनएस)। आईडीएफसी बैंक घोटाले मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए आज सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पाया गया कि ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि सावन ज्वेलर्स के द्वारा रिभव रिषी, अभय कुमार, अभिषेक सिंगला, स्वाति सिंगला व अन्य आरोपियों की विभिन्न कंपनियों/फर्मों से प्राप्त की गई । इन कंपनियों/फर्मों में पैसा सरकारी खातों से गैर कानूनी तरीके से ट्रांसफर किए गए थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन के द्वारा मुख्य आरोपियों के लिए कैश कन्वर्जन का काम किया गया व इसके लिए भारी कमीशन प्राप्त किया। आरोपी के द्वारा इन फर्मों/कंपनियों के नाम सोने के आइटम्स बेचे हुए दिखाए गए। आरोपी राजन ने इस मामले में धोखाधड़ी की शुरुआत से ही षडयंत्र रचने में अहम भूमिका निभाई तथा पूर्व योजना के तहत् अपराध को अंजाम देने में सक्रिय योगदान दिया। इस मामले में यह 12वीं गिरफ्तारी है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कल न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का खुलासा हो सके। जांच में यह भी सामने आया है कि सावन ज्वेलर्स को अनधिकृत तरीके से पैसा ष्टड्डश्च ष्टश स्नद्बठ्ठह्लद्गष्द्ध स्द्गह्म्1द्बष्द्गह्य, स्क्रक्र क्कद्यड्डठ्ठठ्ठद्बठ्ठद्द त्रह्वह्म्ह्वह्य क्क1ह्ल. रुह्लस्र. और स्2ड्डह्यह्लद्बद्म ष्ठद्गह्यद्ध क्कह्म्शद्भद्गष्ह्ल इत्यादि से प्राप्त हुआ हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

