ओडिशा 15 March, (Rns) /- खुर्दा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां आग लगने से एक किराना दुकान के अंदर सो रहे पिता और बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सदमे का माहौल बन गया है। मृतकों की पहचान राजेश साहू और उनके बेटे लक्ष्मीधर साहू के रूप में हुई है। दोनों बेगुनिया थाना क्षेत्र के सानपदार गांव के रहने वाले थे। राजेश गांव में एक छोटी किराना दुकान चलाते थे। यही दुकान रात के समय उनका आराम करने का स्थान भी थी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात पिता और बेटे ने रोज की तरह खाना खाया और दुकान के अंदर ही सोने चले गए। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और वे अंदर ही फंस गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

