भिलाई: 15 मार्च 2026(आरएनएस) अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अपने 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में “नवदशकोत्सव” का भव्य आयोजन कर रही है। इस अवसर पर भिलाई के सेक्टर 7, सड़क 2 स्थित राजयोग भवन में मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर 12 बजे मीडिया सदस्यों के लिए विशेष मीडिया परिचर्चा और स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के 18 प्रभाग और 140 से अधिक देशों में 50,000 से अधिक समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनें राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक जीवन शैली, समय प्रबंधन और तनाव मुक्त जीवन जैसे निशुल्क कोर्सेस के माध्यम से समाज के हर व्यक्ति को पिछले 90 वर्षों से लाभान्वित कर रही हैं।
मीडिया परिचर्चा के दौरान उपस्थित सदस्यों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया जाएगा, उसके पश्चात शुद्ध सात्विक ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया है। भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने सभी मीडिया बंधुओं से समय पर उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया है।
यह आयोजन न केवल ब्रह्माकुमारीज़ की 90 वर्षों की सेवा यात्रा का उत्सव है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी माना जा रहा है।

