कुशीनगर,15 मार्च (आरएनएस)। जनपद के पटहेरवा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश कर बोलेरो वाहन से तस्करी कर बिहार राज्य हेतु ले जायी जा रहे 24 बण्डल रायल स्टेग अग्रेजी शराब, 24 पेटी मे फ्रूटी आफिसर च्वाइस अग्रेजी शराब व 14 बण्डल किंग फिशर बियर वाहन सहित कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपए के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार किया।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अवैध शराब बिक्री, निष्कर्षण, परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे 15 मार्च को पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान काजीपुर कट के पास से एक बोलेरो मुर्गा गाड़ी रजि0नं0 बीआर 06 क्यूं 3832 से 24 बण्डल मे कुल 144 बोतल रायल स्टेग प्रत्येक 750 एमएल अग्रेजी शराब, 24 पेटी मे 1152 पीस फ्रूटी आफिसर च्वाइस प्रत्येक 180 एमएल अग्रेजी शराब व 14 वण्डल मे 168 पीस किंग फिशर बियर प्रत्येक 500 एमएल0 बिहार हेतु तस्करी कर ले जाए जा रहे भिन्न-भिन्न ब्राण्ड शराब के साथ अभियुक्त राजकिशोर कुमार पुत्र शिवमंगल यादव निवासी राजापुर थाना कोटवा जिला मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण वहाँ शराब आसानी से उपलब्ध नहीं होती है। इस वजह से लोगों में शराब की मांग बहुत अधिक रहती है, जिसके चलते तस्करी करने से कम समय में अधिक लाभ कमाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा क्षेत्र में पुलिस द्वारा शराब तस्करी की सघन चेकिंग की जाती है। इसलिए तस्कर विभिन्न तरीकों से शराब को छिपाकर परिवहन करते हैं। अभियुक्त ने बताया कि वह मुर्गा ले जाने वाली बोलेरो गाड़ी जिसमें जालीदार हिस्सा होता है का उपयोग करते हैं। शराब के पैकेट्स को मुर्गों के बीच में छिपाकर रखा जाता है।जिससे चेकिंग के दौरान संदेह कम होता है और गाड़ी को आसानी से पास होने दिया जाता है। अभियुक्त ने आगे बताया कि वह पहले से शराब धीरे-धीरे इक_ा करके स्टोर करते हैं और फिर मुर्गा गाड़ी से बिहार ले जाते हैं। बिहार में अपने गाँव या आसपास के क्षेत्रों में इसे अधिक कीमत पर बेचते हैं। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

