कुशीनगर, 15 मार्च (आरएनएस)। जनपद में उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के आज दूसरे दिन भी डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रो का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दूसरे दिन रविवार को आयोजित भर्ती परीक्षा के पहली पाली में 2400 परीक्षार्थियों में से 1752 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 648 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में 2200 परीक्षार्थियों के जगह 1620 परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया। 580 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सर्व प्रथम किसान इण्टर मीडिएट कालेज साखोपार व बुद्धा पीजी कालेज कुशीनगर केन्द्र पर कर जायजा लिया। परीक्षा केन्द्र प्रभारी, सुरक्षा प्रभारी एवं कॉलेज प्रशासन से विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात जिले के अन्य परीक्षा केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा तैनाती, बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा,
सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, मेटल डिटेक्टर, फ्रिस्किंग पॉइंट आदि का जानकारी हासिल किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

