कूरेभार/सुल्तानपुर 15 मार्च (आरएनएस)। कूरेभार कस्बे में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ को देखते हुए इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक मुनीश चंद्र दूबे ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कूरेभार केंद्र पर उपभोक्ताओं की संख्या के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है, इसलिए किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। श्री दूबे ने उपभोक्ताओं से कहा कि वे अनावश्यक रूप से एजेंसी पर भीड़ न लगाएं और निर्धारित नियमों के अनुसार बुकिंग कर समय पर अपना सिलेंडर प्राप्त करें। उन्होंने यह भी अपील की कि उपभोक्ता जरूरत के अनुसार ही गैस लें, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सभी को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।उन्होंने गैस के प्रति किसी भी अफवाह से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गोदाम सहित कूरेभार कस्बे व अन्य प्रमुख बाजारों में पिकअप निकल रहे है। क्षेत्र में सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। सभी धैर्य बनाये रखे और नियमो का पालन करे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

