लखनऊ 15 मार्च (आरएनएस )। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध तथा आधारभूत संरचना से जुड़ी प्रगति के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने रक्षा मंत्री को विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, नई पहलों और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और समाज के प्रति विश्वविद्यालय की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

