लखनऊ, 15 मार्च (आरएनएस ) । लखनऊ व्यापार मंडल के अंतर्गत मुन्नू खेड़ा रोड, पारा क्षेत्र में उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन किया गया। यह गठन अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के दिशा-निर्देशों तथा महामंत्री उमेश शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।गठन के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें गंगा प्रसाद यादव को अध्यक्ष और राजभान यादव को वरिष्ठ महामंत्री बनाया गया। हरिराम यादव को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया, जबकि नीरज कुमार रावत, विवेक कुमार मिश्र, रमेश चंद मिश्र और अनूप कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इसी क्रम में अनिल कुमार यादव, सत्येंद्र यादव, राकेश कुमार तिवारी और रामदेव यादव को महामंत्री बनाया गया। देवेंद्र कुमार आहूजा और जे.एन. सोनकर को वरिष्ठ सचिव तथा चरण सिंह यादव, अरुण कुमार यादव और सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा को सचिव का दायित्व सौंपा गया।संगठन को मजबूत बनाने के लिए मोनू यादव को संगठन मंत्री तथा अनिल कुमार भारद्वाज और वीरपाल यादव को प्रचार मंत्री बनाया गया। इसके अतिरिक्त परशुराम पाल, संतोष सिंह और तेजपाल यादव को सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं मंडल के संरक्षक के रूप में सुरेंद्र कुमार पांडे, तेजपाल यादव, अमरेश कुमार यादव, रामगोपाल यादव, आशीष यादव और मनीष कुमार वर्मा को घोषित किया गया।इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, व्यापारियों की आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी।पश्चिम विधानसभा के महामंत्री सुशील तिवारी (सोनू पंडित) ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है और सभी व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

