-गोष्ठी में सामाजिक संघर्षों और विचारों पर की गई चर्चा
अयोध्या 15 मार्च (आरएनएस)। कांग्रेस कार्यालय भवन में कांशीराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके सामाजिक संघर्षों और विचारों पर चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत तथा संचालन वरिष्ठ नेता रामभोर रावत ने किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि मान्यवर काशीराम ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और अधिकारों की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने अपने वक्तव्य में कहा कि काशीराम ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें सम्मान और अधिकार की लड़ाई लडऩे की ताकत दी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि काशीराम का पूरा जीवन सामाजिक जागरूकता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। आज जरूरत है कि उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि मान्यवर काशीराम ने समाज में समानता, भाईचारा और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण का उदाहरण है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, राम अवध पासी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, रामदीन यादव, बालवीर कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कोरी, दिनेश वर्मा, राम चरित्र वर्मा,राम भोर रावत, राम तीरथ, रघुनाथ प्रसाद यादव, दिनेशरावत, अनंत राम सिंह मंसाराम यादव, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, राजित राम कोरी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

